ब्रेकिंग न्यूज़

रानीखेत सांस्कृतिक समिति ने नए वर्ष में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर किया विचार विमर्श 

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। रानीखेत सांस्कृतिक समिति की यहां सोमवार को‌ रजत गिरी रेस्तरां में हुई बैठक में नए वर्ष में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।

तय हुआ कि बसंत पंचमी के दिन काव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा साथ ही होली पर्व के अवसर‌ पर‌ महिलाओं की स्वांग रचो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

नगर में सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर‌ प्रयासरत संस्था रानीखेत सांस्कृतिक समिति की इस वर्ष की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

बैठक में सांस्कृतिक समिति से सांस्कृतिक रूचि के‌ लोगों को जोड़ने और सभी सदस्यों के लिए न्यूनतम सदस्यता शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव तय हुआ।

बैठक में मई‌ माह के लिए लोक नृत्य कार्यशाला के गुजरात से आए प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस कार्यशाला के व्यय को समिति की वहन क्षमता से अधिक बताते हुए कार्यशाला के प्रस्ताव को‌ स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में 14फरवरी बसंत पंचमी के दिन काव्य महोत्सव आयोजित करने पर सहमति बनी साथ ही पहली बार होली के अवसर पर महिलाओं की स्वांग रचो प्रतियोगिता आयोजित करने का‌ निर्णय लिया गया। जिसकी रूपरेखा अगली बैठक में ‌तय किए जाने का निर्णय लिया गया।

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल‌ सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजेंद्र प्रसाद पंत,गौरव भट्ट ,गौरव तिवारी, अभिषेक कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.