नैनीताल सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयकर विभाग द्वारा बच्चों को इनकम टैक्स को लेकर जागरूक किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल स्थित सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयकर विभाग द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आयकर अधिकारी अवधेश कुमार ने बच्चों को इनकम टैक्स को लेकर जागरूक किया।

इस दौरान आयकर अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सीआरएसटी इंटर कॉलेज में बच्चों को इनकम टैक्स को लेकर जागरूक किया गया बताया कि किस तरीके से विभाग में कलेक्शन किया जाता है।

डिपार्टमेंट कैसे काम करता है। अब सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं तो किस तरीके से ऑनलाइन माध्यम से विभाग काम करता है इसको लेकर बच्चों को बेसिक जानकारी दी गई।

बताया कि हर महीने इस तरीके के अवेयरनेस कार्यक्रम किए जाएंगे लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याया व इनकम टैक्स को लेकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।नैनीताल  : सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आयकर विभाग ने अवेयरनेस कार्यक्रम किया आयोजित

इस दौरान आयकर अधिकारी बाजपुर त्रिभुवन जोशी, कर निरक्षक अभिषेक कुमार, आय सहायक नैनीताल शादमान अलीमी,अलोक साह,विद्यालय प्रबंधक समिति मनोज कुमार पांडे, मनीषा, डॉ. सोभन सिंह, गणेश दत्त लोहनी, ललित जीना, गौरव भाकुनी, राकेश लाल अनुपम, हिमांशु जोशी, राजेश लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.