नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12-11-24 को वरि0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा मय हमराही पुलिस कर्म0गण के दौराने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग व गश्त मोबाइल के थाना लालकुआँ क्षेत्र के जड़ सैक्टर प्रा0पा0 लालकुआँ के पास से अभियुक्त कुन्दन राम पुत्र हरीश राम निवासी—तिवारी नगर प्रथम बिन्दुखत्ता लालकुआँ नैनीताल को 4.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। थाना पुलिस का नशे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.