ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभारश्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

नई दिल्‍ली। भारत लगातार अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है. पश्चिम में पाकिस्‍तान और उत्‍तर-पूर्व में चीन की नापाक मंसूबों का दम निकालने के लिए सीमावर्ती इलाकों में डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है।

हाल में ही अरुणाचल प्रदेश में दो सुरंगों को ऑपरेशनल किया गया, जिसके जरिये चीन सीमा से लगते तवांग समेत अन्‍य इलाकों में किसी भी मौसम में पहुंचना आसान हो गया है. दूसरी तरफ, पाकिस्‍तान सीमा पर भी व्‍यवस्‍थाएं दुरुस्‍त की जा रही हैं।

देश के पश्चिमी सीमा पर ‘हवा में टैंक’ तैनात करने की तैयारी चल रही है. उम्‍मीद है कि इस बार गर्मी के मौसम में इसे पूरा कर लिया जाएगा. बॉर्डर पर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और सेना की स्‍ट्रैटजिक प्‍लानिंग से पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में खलबली मचना तय है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तान से लगती सीमा पर जल्‍द ही हेवी ड्यूटी कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर अपाचे की तैनाती की जाएगी. इससे पहले इंडियन आर्मी ने पश्चिमी कमान में स्थित महत्‍वपूर्ण सैन्‍य पोस्‍ट जोधपुर में अपनी क्षमताओं का विस्‍तार किया है. भारतीय सेना ने हेवी ड्यूटी और अत्‍याधुनिक क्षमताओं से लैस हेलीकॉप्‍टर के स्‍क्‍वाड्रन को बढ़ाया है।

स्‍क्‍वाड्रन के अस्तित्‍व में आने से सेना का पश्चिमी कमान और ज्‍यादा मजबूत होगा और उसकी युद्धक क्षमता भी बढ़ेगी. बता दें कि आर्मी के वेस्‍टर्न कमान में अपाचे हेलीकॉप्‍टर को तैनात करने की तैयारी चल रही है। अमेरिका से इसकी पहली खेप फरवरी 2024 में मिलनी थी, लेकिन उसमें देरी हुई है. अब अपाचे हेलीकॉप्‍टर की पहली खेप मई में मिलने की संभावना है।

अपाचे हेलीकॉप्‍टर की तैनाती
भारतीय सेना ने अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ अपाचे हेलीकॉप्‍टर खरीद को लेकर समझौता किया है। तकरीबन 5,691 करोड़ रुपये की इस डील के तहत बोइंग सेना को 6 हेलीकॉप्‍टर देगा. फरवरी 2020 में रक्षा खरीद पर सहमति बनी थी।

आर्मी के एविएशन डायरेक्‍टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्‍टर की आपूर्ति फरवरी में ही शुरू होनी थी, लेकिन किन्‍हीं वजहों से इसमें कुछ देरी हुई है।

भारतीय वायुसेना (IAF) को 22 अपाचे हेलीकॉप्‍टर की आपूर्ति की जा चुकी है। वायुसेना ने सितंबर 2015 में अमेरिकी कंपनी के साथ 13, 952 करोड़ रुपये का करार किया था।

खास है अपाचे हेलीकॉप्‍टर
अपाचे हेलीकॉप्‍टर की क्षमता को इसी बात से समझी जा सकती है कि इसे ‘टैंक्‍स इन द एयर’ के नाम से भी जाना जाता है. हेवी-ड्यूटी अपाचे हेलीकॉप्‍टर हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइल से लैस है।

इसके अलावा इसमें हवा से सतह पर मार करने में सक्षम हेलफायर लॉन्‍गबो मिसाइल भी फिट किया जा सकेगा. साथ ही अपाचे हेलीकॉप्‍टर को अन्‍य मिसाइल, गन और रॉकेट से भी लैस किया जा सकता है। ऐसे में आर्मी के स्‍क्‍वाड्रन में अपाचे हेलीकॉप्‍टर के शामिल होने से सेना की युद्धक क्षमता काफी बढ़ जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.