ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत तल्ला विशुवा के कुनील गधेरे पर बन रहे ट्यूबवेल का संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण।

ग्रामीण कर रहे हैं ट्यूबवेल लगाने का विरोध।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत तल्ला विशुवा के कुनील गधेरे पर उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा बनाए जा रहे ट्यूबवेल का क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विरोध किया है।

आज संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने ट्यूबवेल स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उनसे ट्यूबवेल को निरस्त करने की मांग की।

बता दे कि ग्राम तल्ला विशुवा के लोग पानी के लिए वर्षो से तरस रहे है। 2014 से तल्ला विशुवा के ग्रामवासी सरकारी अधिकारियो, दफ्तरो व नेताओ के चक्कर काट रहे है फिर भी इस क्षेत्र मे आजतक पानी की कोई व्यवस्था नही की गयी।रानीखेत : ताड़ीखेत विकासखण्ड में बन रहे ट्यूबवेल का संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण

ग्रामीणो ने बताया कि इस क्षेत्र के जल श्रोत जिन पर यहा के ग्रामीण निर्भर है। उस क्षेत्र से उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा बनाए जा रहे ट्यूबवेल से इस क्षेत्र को छोडकर अन्य क्षेत्रो मे पानी दिये जाने की योजना बनाई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान और जल जीवन मिशन द्वारा जिस‌ कुनील गधेरे पर ट्यूबवेल बनाया जा रहा है।

वहां से पहले ही दो योजनाएं बनी हुई है। जिससे अम्याडी़, गंगोड़ा, बग्वाली, छाना व तड़ी ज्यूली को पेयजलापूर्ति की जा रही है।

वही ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से ट्यूबवेल योजना निरस्त करने की मांग की है। जिसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, और उत्तराखंड जल संस्थान को कार्य बन्द करने के निर्देश दिए।

इस ट्यूबवेल को लगाए जाने का तल्ला विशुवा, मल्ला विशुवा, सिंगोली, डोबा, बग्वाली, तड़ी ज्यूली, छाना के ग्रामीणों द्वारा पू्र्व से ही विरोध किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, दो विद्यालयों का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकरण, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कैड़ा का जताया आभार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.