ब्रेकिंग न्यूज़

नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

एसओजी एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश जनपद में नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 थानाध्यक्ष मुखानी  पंकज जोशी के नेतृत्व में SOG व थाना पुलिस टीम द्वारा चंद्रशेखर पाठक उर्फ अनुज को पार्वती कॉलोनी आरके टेंट रोड पर बायी ओर स्थित मकान के पीछे से 15.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना मुखानी में 8/21 NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी अभियुक्त 
चंद्रशेखर पाठक उर्फ अनुज पाठक पुत्र नारायण दत्त पाठक निवासी गैस गोदाम रोड बच्ची आटा चक्की के पास थाना मुखानी जिला नैनीताल से  15.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन गंभीर, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.