ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भवाली सिथत कैंची धाम मंदिर में भव्य मेले आयोजन किया जायेगा। माना जा रहा हैं  कि इस बार करोड़ की संख्या में भक्तजन बाबा नीब करोली महाराज के दर्शन करेने पहुंचेंगे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। कैंची धाम मंदिर में 15 जून को भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। कैंची धाम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन तैयारी में जुट गया है।

एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं को शटल से कैंचीधाम के लिये भेजा जायेगा।
कैंची धाम में 15 जून को होने वाले मेले से पहले पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

इस वर्ष भारी भीड़ को देखते हुए भवाली और नैनीबैंड बाई पास में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बड़ी संख्या में शटल सेवा भी चलाई जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी जिससे ट्रैफिक नियंत्रण में रहे और भक्तो को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े ।

यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, बोले—भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.