कालाढूंगी। भगवती शाह खो-खो क्लब के संयोजन में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा चकलुवा के स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं ने 9000 हजार दीपक जलाकर दोनों मैदाने को को सजाया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

धार्मिक अनुष्ठान को देखने आसपास से काफी लोग पहुंचे। कालाढूंगी थाने से पंकज जोशी व अखिलेश तिवारी जी सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह कुमटिया , महेंद्र सिंह बिष्ट , रवि दिगारी, गुड्डू चौहान , पंकज नेगी और अशोक सिंह बिष्ट कि खिलाड़ियों ने मैदान को रोशन कर एकता और सद्भावना का संदेश दिया।

कहा कि इस तरह के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा और एकता का अनुभव होता है।

इस मौके पर क्लब के सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया।

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ताराचन्द्र लता बिष्ट, मनमोहन बसेड़ा, राजेंद्र सिंह नेगी, कोच राजेश बिष्ट, नीलेश कुमटिया, रजत कुमटिया अजय सैनी कमलेश रावत , सौरभ सांवल और स्कूल के संरक्षक आनंद राम मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.