ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई देकर एसएसपी नैनीताल ने मनाई दीपावली

मीणा बोले… फर्ज़ हमारी पूजा है, और जनता हमारी जिम्मेदारी

फर्ज निभाने की हिम्मत दुगनी हो गई — बोले जवान 

अच्छी ड्यूटी के लिए की हौसला अफजाई

हल्द्वानी। दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी  द्वारा जनपद में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आज एसएसपी नैनीताल स्वयं मिठाई लेकर ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की।

शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।हल्द्वानी : ड्यूटी प्वाइंट पर जब मिठाई के डिब्बो के साथ पहुंचे कप्तान प्रहलाद मीणा… तो जवानों के चेहरे पर खिली दीपावली

एसएसपी नैनीताल ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित किए।

अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। एसएसपी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया।हल्द्वानी : ड्यूटी प्वाइंट पर जब मिठाई के डिब्बो के साथ पहुंचे कप्तान प्रहलाद मीणा… तो जवानों के चेहरे पर खिली दीपावली

उन्होंने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार क्षेत्र, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहा, लाल डांट तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, चंबलपुल, पंचक्की तिराहा, कोलटैक्स तिराहा, बीरशिवा तिराहा, तिकोनिया इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।हल्द्वानी : ड्यूटी प्वाइंट पर जब मिठाई के डिब्बो के साथ पहुंचे कप्तान प्रहलाद मीणा… तो जवानों के चेहरे पर खिली दीपावली

सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

इस दौरान  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,  महेश चंद्र निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम,  दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।हल्द्वानी : ड्यूटी प्वाइंट पर जब मिठाई के डिब्बो के साथ पहुंचे कप्तान प्रहलाद मीणा… तो जवानों के चेहरे पर खिली दीपावली

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.