नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने सर्किल/थाना/चौकी क्षेत्र में कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सी0ओ0 हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.11.2024 की रात्रि में थाना काठगोदाम क्षेत्र मे शांति/ कानून व्यवस्था हेतु गश्त चैकिंग के दौरान दाडू देवता मन्दिर दमुवाढ़ूंगा के पास से अभियुक्त सनी कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी निकट वृद्धा आश्रम, मल्ला चौफुला दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम उम्र 21 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त पूर्व में भी थाना मुखानी से चोरी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मु0अ0सं0–118/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री राम सेवक सभा की बैठक में रामलीला महोत्सव और दशहरा आयोजन की तैयारियों पर मंथन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.