ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, बार-बार वो पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। हम उन्हें बताते हैं कि हम संविधान, लोकतंत्र न बचाते तो…

आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसकी वजह कांग्रेस रही है।

खरगे ने पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, 15 लाख, काला धन लाऊंगा…. कहां है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन पहले जितनी भी नहीं बची। क्या यही मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे में अगर आप भी उस नेता को सपोर्ट करेंगे या सपोर्ट करते देखेंगे तो आप देश के किसान, युवा, महिला के साथ गद्दारी करेंगे ।

बार-बार भाजपा सवाल उठाती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या दिया। मैं उन्हें बताता हूं कि अगर कांग्रेस इन 70 साल में संविधान व लोकतंत्र को न बचाती तो मोदीजी चाय बेचते फिरते। मैं भी खेतों में ही होता।

हम सब जिस मुकाम पर हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। कहा, भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है कि सुबह उठते ही कांग्रेस को गालियां देनी शुरू कर देते हैं।

 70 साल में अगर हम कुछ नहीं करते, संविधान न बचाते, लोकतंत्र को न बचाते तो मोदीजी आप प्रधानमंत्री न बनते। आप चाय बेचते फिरते और मेरे जैसा किसान का बेटा अपने खेतों में काम करता। कहा, ये देवनगरी है।

यहां चारधाम है, गंगा है। भगवान आपके पास है। पानी आपके पास है। अच्छे संस्थान हैं तो क्यों मोदी के पीछे घूमते हो। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं। उन्हें समझाएं कि कैसे आगे बढ़ना है।

खरगे ने कहा, दुनिया के कई देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था। किसी ने 100 साल तो किसी ने 200 साल बाद महिलाओं को ये अधिकार दिया, लेकिन कांग्रेस ने संविधान में ही महिलाओं में अको वोटिंग का अधिकार दिया है।

उन्होंने मोदी सरकार पर महिलाओं की वोटिंग पावर खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, इस तरह ही चलता रहा तो एक दिन वो देश को डुबो देंगे, लेकिन कांग्रेस और हम सब मिलकर ऐसा होने नहीं देंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के साल में स्व. जीवन चंद्र व स्व. धर्म राम के वार्षिक श्राद्ध में शामिल हुए हरीश पनेरू, श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.