कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण 

बागेश्वर/जागेश्वर। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे जहां उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जाएं तथा कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें। 

इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.