ब्रेकिंग न्यूज़

कुमाऊं विश्व विद्यालय द्वारा 7 जनवरी को आयोजित किंज रही यू-सेट परीक्षा हेतु शुल्क जमा करने की तिथि 23 तक बड़ा दी गई 

जबकि आवेदन फार्म 24 दिसम्बर तक ऑन लाइन जमा होंगे।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता में कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह ने बताया कि यू सेट परीक्षा हेतु अब तक 23663 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।

जबकि करीब साढ़े सोलह हजार अभ्यर्थी फीस जमा कर चुके हैं। इस परीक्षा हेतु आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि पहले 19 दिसम्बर व आवेदन जमा करने की तिथि 20 दिसम्बर निर्धारित थी।

जिसे अब फीस जमा करने की तिथि 23 दिसम्बर व आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 24 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है।कुमाऊं विश्व विद्यालय ने यू-सेट परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई

 कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह ने बताया कि परीक्षा राज्य के सभी जिलों के 16 शहरों में आयोजित होगी।कुमाऊं विश्व विद्यालय ने यू-सेट परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई

पत्रकार वार्ता में परीक्षा नियंत्रक प्रो.महेंद्र राणा, डॉ. के के पांडे,सहायक कुलसचिव परीक्षा शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  महंगाई के खिलाफ नैनीताल में महिलाओं का प्रदर्शन, भोजनमाताओं ने उठाई आवाज; कहा- कम आमदनी में घर चलाना मुश्किल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.