ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने आज प्रभारी जिला मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात कर विभिन्न शिक्षकीय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

प्रो. तिवारी ने मंत्री से मांग की कि संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण के लिए कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 तक निर्धारित की जाए। साथ ही उन्होंने संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी के नियमानुसार वेतनमान प्रदान किए जाने की मांग भी उठाई।

मुलाकात के दौरान प्रो. तिवारी ने हल्द्वानी के पॉलिटेक्निक चुंगी रोड पर गत वर्ष हुए भूस्खलन से प्रभावित हिस्से के उपचार एवं सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन कार्की के अनुरोध पर मंत्री खजान दास ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर कूटा की ओर से मंत्री खजान दास को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पौधों के फ्लायर प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों एवं क्षेत्रीय जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के प्रति मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.