ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआँ पुलिस को 2 चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

नशे की लत में डूबे शातिर चोर को सोने के लाखों के जेवरात सहित किया गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआ पुलिस ने 2 अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 24/02/2025 को वादी श्रीमती बसन्ती देवी निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता व 29/04/2025 को वादी श्री हीरा सिंह शाही निवासी तिवारी नगर बिंददुखत्ता लालकुआँ क्षेत्र से 02 अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोर द्वारा घरों से सोने के आभूषण (मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका आदि) चोरी कर लिये गये थे। दोनों घटनाओं में कोतवाली लालकुआँ में मुकदमे क्रमशः FIR No. 47/25 एवं FIR No. 94/25 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना चौकी बिन्दुखत्ता प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शीघ्र अनावरण के कड़े निर्देश दिए गए थे।
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ  दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ  दिनेश फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम गठित की गईं।

पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।

पुलिस के अथक प्रयास के उपरांत अभियुक्त बादल गौसाई उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 पप्पू गौसाई निवासी- तिवारी कालोनी, लालकुआँ को शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी का माल बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने इंजेक्शन के नशे का आदी होना स्वीकारते हुए, नशे की पूर्ति के लिये ही चोरी करना स्वीकार किया।

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बुद्ध पार्क के पास फीकी चाय पिलाकर जताएंगे विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.