ब्रेकिंग न्यूज़

रिपोर्टर – गोविंद राना

पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकास खंड के ग्राम पंचायत दाफा के दाफा तोक में बीती रात भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है भूस्खलन आज दिन में ज्यादा हुआ है गांव के युवाओं ने प्रभावित परिवारों को गांव में अन्य लोगों के घरों में उनको पहुंचाया है।

क्षेत्रीय विधायक  हरीश धामी ने प्रशासन की टीम फोन कर भेजी तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा व सुरक्षा प्रदान करने के लिए बताया है ।

कल से रूक रूक कर लगातार बारिश हो रही है। यहां यह भी बता दें कि ग्राम पंचायत दाफा के ला झेकला तोक में 7-8-2009 की रात्रि में आपदा से 38 लोगों की जान गयी थी।

यह भी पढ़ें :  61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.