ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

अमेठी लोकसभा सीट पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद 19 प्रत्याशियों का नामांकन ख़ारिज 

जिन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हुए है उनमें श्रीपति सहाय, विनीत श्रीवास्तव, राम लखन, परेश कुमार नानूभाई मुलानी, चंद्रेश प्रताप सिंह, राम बरन, रचना वशिष्ठ, पुत्तीलाल, अखिलेश, मिथुन जयसवाल, सुरेश कुमार मौर्य, राजेश बहादुर सिंह, तनवीर अहमद, जय सिंह, अजय कुमार, प्रदीप, सुनील कुमार तिवारी, गोपाल स्वरूप गांधी का नामांकन भी रद्द किया गया है।

इनके बीच है सियासी लड़ाई
इस सीट पर अब कुल 13 उम्मीदवार लड़ाई में हैं। बीजेपी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा और बीएसपी से नन्हें सिंह चौहान उम्मीदवार हैं।

गौरतलब है कि यह सीट गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही है। इस सीट पर संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राहुल गांधी यहां से लगातार तीन बार अमेठी के सांसद रहे हैं. लेकिन इस बार वह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी लगातार चौथी बार चुनाव लड़े थे।

हालांकि बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें करीब 55 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया था। वहीं दूसरी ओर 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हराया था। तब राहुल गांधी ने करीब एक लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.