ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

मांगी 5 करोड़ की रंगादरी, दिल्ली के तिलक नगर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कार शोरूम

दिल्ली। तिलक नगर इलाके के एक कार शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग से लोग दहशत में हैं। हमलावरों ने फ्यूजन कार शोरूम में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। शोरूम पर करीब 15 राउंड फायरिंग की खबर है।

बदमाशों ने शोरूम में लगी शीशे की शीट ओर निशाना साधकर फायरिंग की। साथ हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से शोरूम के शीशे टूट गए जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी को गोली लगने की जानकारी नहीं है।

शीशे टूटने से कई घायल
बताया जाता है कि तिलक नगर इलाके में सोमवार शाम को रंगदारी के लिए दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने कार शोरूम पर फायरिंग की। आरोपियों ने शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग की वजह से शोरूम के शीशे टूट गए। इसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की सूचना के बाद पहुंची तिलक नगर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शोरूम में घुसते ही दनादन फायरिंग
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेश नगर में फ्यूजन नाम से एक कार शोरूम है। सोमवार शाम को शोरूम के सभी कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान चार लोग अपनी बाइकें बाहर खड़ी कर शोरूम में आ गए।

आरोपियों ने आते ही पिस्तौल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान शोरूम में भगदड़ मच गई। बदमाश फायरिंग करते हुए बाहर की ओर एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में शोरूम और पास मौजूद बैंक के शीशे टूट गए।

बाल-बाल बचे शोरूम मालिक
अफरातफरी में टूटे शीशों की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। एक घायल को जयपुर गोल्डन अस्पताल में जबकि दूसरे को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार चल रहा है। बाकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि फायरिंग के दौरान शोरूम में मौजूद शोरूम मालिक बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने उनको टारगेट कर के फायरिंग की थी।

फायरिंग में भाजपा नेता हुए घायल
घायलों में पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उपाध्यक्ष विकास त्यागी घायल हो गए हैं। 

जहां दो लोग बाइक पर आए और उन्हें देखकर फायरिंग शुरू कर दी। विकास ने बताया की गोली उनके मुंह पर लगी है। वह अस्पताल में हैं। उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा P2M ट्रांजैक्शन पर लगेगा MDR शुल्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.