ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच बहुत बड़ी रिकवरी हुई है। झारखंड में छापा मारकर ED की  टीम ने करोड़ों का कैश बरामद किया 

रांची। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के नौकर के घर आज सुबह ED की टीमें पहुंची।

ED अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घर का कोना-कोना खंगाला। अब तक करीब 30 करोड़ कैश बरामद हो चुका है। संजीव के मित्र और बिजनेस पार्टनर मुन्ना सिंह के घर से भी 5 करोड़ कैश बरामद हुआ है। इसे ब्लैक मनी मानकर कार्रवाई की गई है और छापामारी अभी जारी है। ED अधिकारी संजीव लाल के नौकर से पूछताछ कर रहे हैं।

रांची में 9 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) टेंडर घोटाले की जांच करते हुए रांची में छापामारी कर रही है। रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी हुई।

सोमवार की सुबह ED की टीम ने सबसे पहले सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ली। ED की दूसरी टीम बरियातू इलाके में छापेमारी कर रही है। जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में ED की टीम ने यह कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर हल्द्वानी में सुंदरकांड पाठ, समर्थकों ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.