ब्रेकिंग न्यूज़
पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से भीमताल नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाशनेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवाहल्द्वानी में दर्दनाक घटना: बरसात में गौला नदी को निहारते रहे व्यक्ति ने हल्की मुस्कुराहट के बाद गौला नदी में लगाई छलांग; तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफनैनीताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 3 सितंबर को भजन संध्या और 4 सितंबर को दही हांडी समेत रंगारंग प्रतियोगिताएं

नैनीताल। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपने पैतृक गांव के भ्रमण के बाद वह शुक्रवार को पर्यटक नगरी नैनीताल पहुंचे। माही को माल रोड पर जाम से भी रूबरू होना पड़ा।

ऑडी कार में मास्क लगाये धोनी को लोगों और उनके प्रशंसकों ने पहचान लिया जाम में फंसी उनकी कार को घेर लिया।

प्रशंसक कार में बैठे धोनी की झलक पाने सेल्फी लेने को आतुर दिखे। इसी बीच कुछ लोगों ने सेल्फी भी खींची। पूर्व कप्तान ने कुछ लोगों से बात भी की।

मीडियाकर्मियों को उन्होंने निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। माना जा रहा है कि वह नैनीताल से दस किमी दूर पंगोट में एक निजी रिसॉर्ट में ठहरेंगे। 

धौनी विगत मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे। अगले दिन बुधवार को वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली गये।

ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धौनी के संग उनकी जीवन संगिनी साक्षी भी रही।

यह भी पढ़ें :  हवन में दलितों की आहुति और प्रसाद वितरण, फिर भी छुआछूत का आरोप; रेखा आर्या का कांग्रेस पर निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.