नैनीताल में सूखाताल क्षेत्र में जल सस्थान से गैस रिसाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
मौके पहुंची दमकल विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस विभाग के अधिकारी। हालात पर पाया काबू

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में पंप हाउस से गैस रिसाव से लोगों को कई किसम की तकलीफ होने लगी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों से निकाला और सुरक्षित् जगह पहुंचाया।

न्यूज़ कवरेज कर करते हुए करते हुए दो पत्रकार भुवन सिंह ठठोला (गुड्डू) व अफजल फौजी के साथ स्थलीय लोग भी गैस की चपेट में घायल हुए।नैनीताल : सूखाताल क्षेत्र में गैस रिसाव से कई लोग हुए परेशान,दमकल विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस ने हालत पर पाया काबू

108 के माध्यम से इनको बी, डी,पांडे अस्पताल पहुंचाया नैनीताल में सूखाताल क्षेत्र स्थित पेयजल के पम्प हाउस में अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस जैसे जैसे बढ़ती गई उस क्षेत्र में आसपास रहने वालों को सांस लेने में मुश्किलें बढ़ती गई।नैनीताल : सूखाताल क्षेत्र में गैस रिसाव से कई लोग हुए परेशान,दमकल विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस ने हालत पर पाया काबू

आसपास के लोग खांसने लगे और असहज हो गए। काफी देर तक परेशानी होने के बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।

शुरू में तो लोग खांसी और असहजता के कारण कुछ समझ नहीं सके लेकिन, धीरे धीरे उनके समझ में आ गया और लोगों ने एक दूसरे को खुली और साफ जगह में जाकर सांस लेने को कहा।नैनीताल : सूखाताल क्षेत्र में गैस रिसाव से कई लोग हुए परेशान,दमकल विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस ने हालत पर पाया काबू

देखते ही देखते सूखाताल से दूर मुख्य मार्ग में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच प्रशासन और पुलिस के साथ । ज्यादा परेशानी वाले लोगों को एम्ब्युलेंस से अस्पताल ले जय गया। अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन दी गई और ग्लूकोज के इंजेक्शन लगाए गए।

जहरीली गैस की आशंका को देखते हुए उस क्षेत्र के लोगों को घर खाली कर खुली और स्वच्छ हवा में आने को कह दिया गया है।

नैनीताल में पिछले 20 घाटों से लगातार बरसात हो रही है जिससे जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
ए.एस.पी.हरबंस सिंह ने बताया कि क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है।

जिससे आंखों से आंसू, खांसी और असहज जैसा महसूस होता है। क्लोरीन गैस पेयजल को स्वच्छ बनाने में इस्तेमाल कई जाती है। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ.और एस.डी.आर.एफ.की टीम को भेजा गया है और गैस जांचने में एक्सपर्ट टीम के पहुंचने की इंतजारी की जा रही है।

एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही काम शुरू हो गया। लोगों को सुरक्षित जगहों में पहुंचाया गया है।एन.डी.आर.एफ.और एस.डी.आर.एफ.की टीमें ऑक्सीजन मास्क लगाकर मौके पर इसका समाधान करने गई है।

सौ मीटर के दायरे को खाली कराकर व्यवस्थाएं ठीक करी जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सवेरे दस बजे से हो रहे रिसाव के बाद दोपहर और शाम तक ये बहुत बढ़ गई। अब जाकर लोग सहज महसूस कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर; महिला ने लगाया पीछा कर मारपीट की कोशिश का आरोप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.