हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी नीलियम कालोनी में आयोजित हो रही रामलीला के दशम दिवस मेघनाद,कुंभकर्ण वध का सुंदर मंचन किया गया।

सर्वप्रथम श्रद्धेय धनंजय महाराज जी एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने सायंकालीन पूजा अर्चना कर लीला प्रारंभ की। हल्द्वानी के तमाम क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक रामलीला को देखने आ रहे हैं।सिध्देश्वर रामलीला में मेघनाद कुंभकर्ण का वध

रामलीला में कलाकारों द्वारा हो रहे अद्भुत मंचन के लिए दर्शकों ने श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों व निर्देशक की कड़ी मेहनत की सराहना की।सिध्देश्वर रामलीला में मेघनाद कुंभकर्ण का वध

श्री सिध्देश्वर महादेव के श्रद्धेय महंत धनंजय महाराज ने जनता से रामलीला के अंतिम ग्यारहवें दिवस अत्यधिक संख्या में आने का आग्रह किया।

इस अवसर पर संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह संरक्षक विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महामंत्री नित्यानंद जोशी,उपाध्यक्ष बी.एस.कुलश्रेष्ठ,आडिटर के.एन. कुलश्रेष्ठ,उपाध्यक्ष मनोज पाण्डे,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल,मंत्री प्रकाश बेलवाल,लेखक भूपेंद्र भट्ट,हेम चन्द्र लोहनी,मनोज जोशी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  योग, प्राणायाम, खेल पोषण और तनाव प्रबंधन से स्वस्थ जीवन का मार्ग होगा प्रशस्त, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.