ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। वार्ड संख्या 35, 36 और 37 के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड नंबर 36 में “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का विधिवत शुभारम्भ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस आरोग्य केंद्र में नागरिकों को उपचार सेवाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता, पौष्टिक आहार, स्वच्छता और निवारक उपायों संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

केंद्र पर प्रशिक्षित एमबीबीएस चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रतिदिन सामान्य रोगों की जांच, परामर्श और उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त आवश्यक दवाइयों का वितरण, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा एनसीडी (हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं कैंसर) की प्राथमिक जांच एवं परामर्श की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। सभी सेवाएँ राज्य एवं केंद्र सरकार की संयुक्त पहल के अंतर्गत संचालित होंगी और लाभार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

शुभारम्भ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष काठगोदाम नीरज बिष्ट, पार्षद वार्ड 36  तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 37  हृदयेश कुमार, पूर्व प्रधान  महेश जोशी, मंडल महामंत्री  अरुण कुमार, बीएसएनएल सदस्य  पनराम, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा  रोषपाल मौर्या, मीडिया प्रभारी  पंकज अधिकारी, मीडिया संयोजक  मुन्ना शुक्ला,  वीरेंद्र बिष्ट,  रक्षित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का खुलासा, चार छात्राओं के खिलाफ FIR; एडमिशन रद्द

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.