रुद्रपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा शनिवार को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, भारत सरकार के निदेशक मंडल सदस्य जसबीर सिंह बठला के मुकनपुर स्थित आवास पहुंचे।

यहां बठला व अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और समाज की समस्याओं से अवगत कराया।अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का रुद्रपुर में स्वागत, कहा– योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे

इस अवसर पर लालपुरा ने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का रुद्रपुर में स्वागत, कहा– योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुँचे

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग अल्पसंख्यकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पढ़ो परदेस, नई रोशनी, नई मंज़िल, सीखो और कमाओ, उस्ताद योजना, हमारी धरोहर, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम और नई उमंग जैसी योजनाएं सीधे तौर पर अल्पसंख्यक समाज के शिक्षा, कौशल, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने भी लालपुरा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँच रहा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना साकार हो रही है।

इस मौके पर गुरजीत सिंह, हरमन सिंह, सरदार करनैल सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.