ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली। क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और पीड़ित परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे मामले में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्रों में विस्तृत जांच कराने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि किस प्रकार बाहरी लोग सरकारी भूमि पर अवैध रूप से आवास बना रहे हैं, जबकि स्थानीय नागरिकों को निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है।

सांसद ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि वे हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सांसद ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : छह माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.