ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारियों को पत्र लिखकर जनपद नैनीताल के विकासखंड ओखलकाण्डा स्थित पुटपुड़ी, तुसराड़ क्षेत्र में अवस्थित प्राचीन श्री देवगुरू मंदिर में सोलर सहित 4G BTS मोबाइल टॉवर और बिजली व्यवस्था स्थापित करने की मांग की है।

सांसद ने अपने पत्र में कहा कि यह मंदिर क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां देवगुरु बृहस्पति का वास है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में प्रख्यात संत एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। इसके बावजूद मंदिर क्षेत्र में आज तक दूरभाष और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

मंदिर से जुड़े संत प्रेमानंद जी एवं पूर्व राजस्व अधिकारी भुवन चंद्र कफल्टिया द्वारा इस समस्या की जानकारी दिए जाने के बाद सांसद ने इसे गंभीर विषय बताते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता जताई है।

सांसद भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में अभी तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण सोलर आधारित 4G मोबाइल टॉवर स्थापित करना अत्यंत जरूरी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को संचार सुविधा मिल सके। उन्होंने सरकार से जनहित में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.