ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्यवाही, नगर आयुक्त ऋचा सिंह वह सहायक नगर आयुक्त गणेश कांडपाल की अगुवाई में आज शहर में अतिक्रमण व सत्यापन अभियान चलाया गया।

अवैध फड़-ठेला एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान  मुखानी रोड क्रियाशाला सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एवं कोल टैक्स क्षेत्र में नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अवैध फड़-ठेलों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए तथा 10 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त द्वारा किया गया। टीम में सहायक नगर आयुक्त, ईश्वर रावत ,गणेश भट्ट, चतर सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  स्कूल जा रही छात्रा और ताऊ की कार गहरी खाई में गिरी, दोनों गंभीररूप से घायल

You missed

error: Content is protected !!