पर्यटकों द्वारा बड़ी संख्या में होटल बुकिंगें कैन्सिल होने के बाद सांसद को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नाबालिग से दुष्कर्म मामले के बाद शहर में पर्यटकों की कमी पर सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि यहां का माहौल उनके अनुकूल है। पर्यटकों की बड़ी संख्या में होटल बुकिंगें कैन्सिल होने के बाद सांसद को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी।नैनीताल : सांसद अजय भट्ट पहुंचे राज्य अतिथि गृह

सांसद ने नैनीझील में बोटिंग कर देश दुनिया के पर्यटकों को सुरक्षा का एहसास कराया।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने आज नैनीताल क्लब पहुंचकर मीडिया से बात की। उन्होंने, बताया कि उनकी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट से बात हुई जिसमें अध्यक्ष ने जानकारी दी कि घटना के कारण जून माह तक कि 90 प्रतिशत बुकिंगें कैन्सिल हो चुकी हैं।नैनीताल : सांसद अजय भट्ट पहुंचे राज्य अतिथि गृह

इसपर सांसद ने कहा कि माहौल को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार और प्रशासन के स्तर पर सभी उपाय किये जा रहे हैं। शहर की फिजा को बचाने और डैमोग्राफी बदलाव के लिए प्रशासन मुस्तैद है। मंदिर मस्जिद या किसी अन्य धर्म के धार्मिक प्रतिष्ठान अगर अतिक्रमण कर बनाए जाते हैं तो उसे कानून देखेगा। सभी से प्रार्थना है कि भाईचारा बनाए रखें।नैनीताल : सांसद अजय भट्ट पहुंचे राज्य अतिथि गृह

कभी कोई घटना हो जाती है तो संयम रखकर प्रशासन का साथ दें। उन्होंने कहा कि शहर की सीवर की समस्या का जल्द समाधान होगा। बलिया नाला, बेंड स्टैंड, ठंडी सड़क, शमशान घाट, पार्किंग आदि की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार गंभीर है। नैनीताल की इस गलत घटना से गलत मैसेज गया है जिससे पर्यटक आने में कतरा रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों को संदेश देते हुए कहा कि वो सत्यनिष्ठा से कह रहे हैं कि यहां सब सुरक्षित है।

कथित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है। अपराधी कि जाति, धर्म, पंत आदि कुछ नहीं होता। उन्हें, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि बुकिंग कैंसिल हुई है जिसपर वो तत्काल यहां पहुंचे हैं। पर्यटकों को संदेश है कि वो एक घटना थी, अब यहां पूर्ण शांति है और पर्यटक यहां याची तरह से सुरक्षित हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीते वर्ष भी जंगलों की आग के दौरान देशभर में लोगों को आग का संदेश गया था और खतरा देख पर्यटकों ने किनारा किया लेकिन जब उन्होंने स्थिति साफ की तो पर्यटक पहुंचे और माहौल खुशनुमा हुआ था।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की भूपेंद्र बिष्ट आनंद बिष्ट मनोज जोशी, मोहित आर्य, गोपाल रावत ,जिला बार अध्यक्ष दया किशन पोखरिया , भागवत प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 नवंबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.