नैनीताल में नैनी महिला जागृति संस्थान द्वारा मल्लीताल गोवर्धन हाल में 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के तत्वाधान में नैनी महिला जागृति संस्थान द्वारा मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 25 महिलाओ को ऐपण की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नैनी महिला एवं जागृति संस्थान की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा उद्यमिया विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गोवर्धन हॉल में 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिसमे 25 महिलाओ को ऐपण बनाने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। यह कार्यक्रम 28 सितंबर से शुरू किया गया हसि जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। बताया कि जिला उद्योग द्वारा ही फंड की व्यवस्था की गई है।

जिसमे महिलाओ बालिकाओं को ऐपण के गुण सीखने के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराई है। जिसमे उनके द्वारा नई पीढ़ी को पहले प्राथमिता दी जस रही है ताकि बालिकाएं इस गुण को सिखे और भविष्य में बेहतर रोजगार के पा सके।नैनी महिला जागृति संस्थान द्वारा 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन

बताया कि संस्था समय समय पर ऐसे कार्यशालाओं का आयोजन करती आई है कोविद कल से पूर्व भी नैनी महिला एवं जागृति संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यशालय आयोजित कराई गई एक बार फिर से उनके द्वारा रंगवाली पिछोड़ा और नारियल की देवी बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।नैनी महिला जागृति संस्थान द्वारा 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन

कहा की प्रशिक्षण के लिए संस्था को एक बेहतर जगह नहीं मिल पा रही है जिससे महिलाओं को प्रशिक्षण देने में परेशानियां हो रही है।नैनी महिला जागृति संस्थान द्वारा 21 दिवसीय ऐपण कार्यशाला का आयोजन

प्रशिक्षण के लिए बेहतर जगह मिलने पर महिलाओं को और अच्छे तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सकता है बताएं कि यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.