ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल में ऑल सेंट्स कॉलेज ने मनाया थैंक्स गिविंग डे 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय, ऑल सेंट्स कॉलेज में थैंक्स गिविंग डे का आयोजन किया गया।

वर्ष 1869 मे 7 जुलाई के दिन ही विद्यालय की नींव रखी गयी थी और इस महत्वपूर्ण क्षण को याद करने व इसके लिये ईश्वर के प्रति धन्यवाद देने के लिए आज के दिन विद्यालय से जुड़े सभी लोगों ने इस दिन को थैंक्स गिविंग दिवस के रूप मे मनाया। 

थैंक्स गिविंग सर्विस के दौरान विद्यालय की वर्तमान प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया ने प्रभु को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पवित्र ग्रंथ बाइबल से आशीर्वचन पढ़े और विद्यालय के भविष्य की मंगलकामना की।

साथ ही उन्होंने विद्यालय को देश-विदेश मे प्राप्त ख्याति के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया और कहा कि पूर्वजों से अमूल्य विरासत के रूप मे मिले इस विद्यालय पर सभी को गर्व करना चाहिए।

विद्यालय के पास्टर, जॉर्ज मुन्नवर ने अध्यापकों से प्रभु यीशु की तरह सभी बच्चों का प्रेम की भावना से स्वागत कर उन्हे सरल स्वभाव से निष्पक्ष होकर सीख देने का एहवान किया।

साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें पूर्वजों के ऊर्जावान, साहसी व लोकोन्मुख जीवनशैली से सीख लेनी चाहिए। 

इस दौरान पवित्र ग्रंथ बाइबिल से अशीर्वचन पढ़े गए और ईश्वर की स्तुति मे गीत भी गाये गए।

साथ ही विद्यालय के क्वाएर द्वारा प्रभु के लिए किये गए सामूहिक गान ने अनूठा समां बाँधा। 

शिक्षिका सुनीता चौहान और ज्योतिका गिल ने विद्यालय, अपने प्रदेश व देश की उन्नति के लिए मध्यस्थता प्रार्थना पढ़ी। 

कार्यक्रम के दौरान ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया सहित पास्टर जॉर्ज मुन्नवर, ऑल सेंट्स कॉलेज की छात्राएं, शिक्षक गण व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

You missed

error: Content is protected !!