ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

जागेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, नैनीताल में दर्दनाक दुर्घटना

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के गठिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस को घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन UP 78 HJ 4936 (ह्युंडई वेन्यू) था, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

रेस्क्यू टीमों ने खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल:

अतुल दुबे (26 वर्ष), निवासी पीतांबर नगर-2, उन्नाव

श्याम (30 वर्ष), निवासी पीतांबर नगर-2, उन्नाव

मृतक:

अभिराज (26 वर्ष), पुत्र अशोक कुमार, उन्नाव

अंकित चौधरी (25 वर्ष), पुत्र धर्मेंद्र कुमार, उन्नाव

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा की कार्रवाई के बाद बी.डी. पांडे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों की अहम भूमिका रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.