ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए समर्पित बताया।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने धामी को ‘धाकड़ धामी’ के साथ-साथ ‘धुरंधर धामी’ की उपाधि देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में जहां घोटालों की चर्चा होती थी, वहीं वर्तमान भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए जेल की जगह तय है। उन्होंने इसे सुशासन और जवाबदेही का प्रमाण बताया।

रक्षा मंत्री ने राज्य में चल रही और पूर्ण हो चुकी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने, मानसखंड कॉरिडोर के विकास, एम्स सैटेलाइट सेंटर की स्थापना और जमरानी बांध जैसी हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रही हैं।

राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और विकास की यह गति और तेज होगी।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.