ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

नैनीताल में ऐतिहासिक स्कूल की सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिरी, बाईक दबकर क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक प्राइमरी स्कूल (गौशाला) की मैन रोड की सुरक्षा दीवार शनिवार शाम अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि दीवार के पास खड़ी एक बाइक मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बाजार वार्ड के सभासद मुकेश जोशी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत एसडीएम और पटवारी को दीवार गिरने की सूचना दे दी।

सभासद मुकेश जोशी ने बताया कि यह दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी और गिरने की स्थिति में लटकी हुई थी। इस संबंध में नगर पालिका, स्कूल की प्रधानाचार्या ममता साह तथा शिक्षिका लीला पांडे को पहले ही अवगत कराया जा चुका था। स्कूल प्रशासन द्वारा भी उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं हो सकी।

शनिवार शाम लगभग 5 बजे अचानक दीवार ढह गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई छात्र या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र की अन्य जर्जर संरचनाओं का भी जल्द सर्वे कराकर मरम्मत कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक रोपवे परियोजना को मिलेगी गति, ज्योलीकोट बनेगा जंक्शन स्टेशन 14.9 किमी लंबे रोपवे में प्रस्तावित होंगे पांच स्टेशन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.