ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल में जिला प्रशासन ने होटलो में मारा छापा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से अवैध रूप से चल रहे कुछ होटलों पर छापेमारी कर एक घरेलू एल.पी.जी.गैस सिलेंडर जप्त किया और होटल स्वामियों को अन्य खामियां के जवाब देने को कहा है।

नैनीताल में पिछले लंबे समय से होटल एसोसिएशन और आम लोग नगर में अवैध रूप से चल रहे होटलों के खिलाफ शिकायत करते रहे हैं।

जिला प्रशासन ने आज अयारपाटा और मॉल रोड के कुछ होटलों में जाकर उनके दस्तावेज चैक किया।

प्रशासन ने सबसे पहले उनके पंजीकरण के कागजातों को चैक किया और फिर उनके साथ चल रही खाद्य सुरक्षा की टीम ने किचन में पकवानों को चैक किया।

एक होटल में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होता मिला तो एक होटल में पनीर से बदबू आ रही थी, जिसपर सिलेंडर को जप्त कर लिया गया और फ़ूड का सैम्पल ले लिया गया।

टीम को लीड कर रहे एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि ये रैंडम चैकिंग है, जिसे आगे भी सुचारू रखा जाएगा। आज होटलों से मिली छोटी छोटी खामियों पर नोटिस जारी किया गया है और सुधार कर जवाब देने को कहा गया है।

इस मौके पर पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी और नगर पालिका की ई.ओ.पूजा के अलावा पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.