ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नैनीताल में प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव 8 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें वर्ष 2024 के मुख्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई ।

बैठक में तय हुआ की पंचांग अनुसार श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 ,8 सितंबर से 15 सितंबर तक तथा से श्री राम लीला महोत्सव 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा ।

बैठक में यह भी तय हुआ की श्री रामलीला हेतु तालीम 4 जून से शुरू की जायेगी इच्छुक छात्र छात्राएं रामलीला के पात्र हेतु सभा से संपर्क कर सकते है। 

बैठक के पश्चात युवा श्री सुधांशु जोशी ,तथा कलाकार सोनी कांडपाल की माताजी के निधन पर शोक सभा हुई तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई ।

बैठक में अध्यक्ष मनोज साह ,,महासचिव जगदीश बावड़ी ,प्रबंधक विमल चौधरी , उपसचिव राजेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र लाल साह, कोषाध्यक्ष विमल साह , घनश्याम साह,चंद्र प्रकाश साह ,भीम सिंह कार्की , राजेंद्र बजेठा ,प्रो ललित तिवारी शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: सेंट जेवियर्स स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.