नैनीताल में पालिका ने लगाए वाटर प्यूरीफायर लेकिन निकासी का उपाय नहीं, रास्तों और सड़कों में बह रहा निकासी का पानी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पालिका की ओर से से पिछले साल में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 35 जगहों में स्वाटर प्यूरीफायर स्थापित किये गए थे।

वाटर प्यूरीफायर स्थापित होने के बाद बहुत सी जगहों में पानी निकासी के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।
जिस कारण बहुत सी जगहों में वाटर प्यूरीफायर का पानी सड़कों में बह रहा है।

नैनीताल बस स्टैंड में भी बहुत से पर्यटक वाटर प्यूरीफायर का उपयोग कर रहे हैं।वहाँ भी पानी निकासी का कोई उपाय नहीं किया गया है।
जिस कारण खुले में निकासी का पानी बह रहा है जो गन्दगी का भी कारण बना हुआ है।
जिसके कारण स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को भी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।

पालिका के अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि शहर में लगे सभी वाटर प्यूरीफायरो की जॉंच कर निकासी के उपाय किए जाऐेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; पनीर-मिठाइयों के सैंपल भरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.