नैनीताल में अतिक्रमण और गन्दगी पर पालिका ने की चलानी कार्यवाही,20 लोगों के किए चालान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्यटक सीजन के बढ़ते ही सरोवर नगरी में दुकानों की संख्या भी बढ़ने लगती है। जिसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पैदल चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए पालिका की ओर से सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं।
गुरुवार को पालिका अधिशासी अधिकारी, पालिका कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाकर सभी अवैध दुकानों को हटाया।साथ ही 20 दुकानदारों पर चालनी कार्यवाही की गई।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि पर्यटक सीजन में अवैध दुकानों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।कोई भी दुकानदार गन्दगी और अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसपर 5 हज़ार रुपये की चालानी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी, शिवराज नेगी, सुनील खोलीया,कमल कटियार सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.