नैनीताल वन प्रभाग ने यू.पी.में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए नैनीताल जू में भी जानवरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  वन प्रभाग ने यू.पी.में फैले बर्ड फ्लू को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। नैनीताल ज़ू प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी।
वहीं डीएफओचंद्रशेखर जोशी ने बताया कि यू.पी.में बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों के मद्देनजर नैनीताल ज़ू में भी सुरक्षा को लेकर तैयारी की गई है।

डीएफओ ने बताया कि भारत सरकार की एवियन इन्फ्लुएंजा कार्य योजना (2021)के तहत जारी राष्ट्रीय दिशानिर्देशों में ज़ू के जानवर और उन्हें देखने आए पर्यटकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

ज़ू प्रबंधन ने ज़ू के सभी पक्षियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और निगरानी, विशेष रूप से उच्च जोखिम के समय करने, कड़े जैव-सुरक्षा नियमों में निकास बिंदुओं पर कीटाणुशोधन(डिस्पेंसर)और संवेदनशील बाड़ों में सीमित प्रवेश करना, पक्षियों में बीमारी के लक्षणों की शीघ्र पहचान और प्रतिक्रिया के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पर्यटकों को सुरक्षित व्यवहार और स्वच्छता की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट एवं उद्घोषण लगाना, पक्षी बाड़ों के प्रवेश और निकास पर कीटाणुनाशक फुट डिप्स की स्थापना करना, पक्षियों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों के लिए साफ-सुथरे, समर्पित कपड़े और जूते उपलब्ध कराना, पक्षियों के संपर्क में आने से पहले और बाद में अनिवार्य स्नान एवं वस्त्र परिवर्तन, हाथों की स्वच्छता के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोना या हैंड सैनिटाइज़ करना जैसे कड़े दिशा-निर्देश जारी करना, पक्षियों को संभालते समय या उनके बाड़ों में प्रवेश करते समय पी.पी.ई.किट का प्रयोग करने जैसे इंस्ट्रक्शन जारी किए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.