भवाली में पूर्व कैबिनेट मंत्री कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत पहुंचे भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने फुल माला पहनाकर किया स्वागत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली में पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत पहुंचे ।भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने फूल माला पहनकर किया स्वागत
नैनीताल। सोमवार को भवाली पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने उन्हें फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कनार्टक सरकार ने विशेष समुदाय के ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। जिसकी हम आलोचना करते हैं।

कहा सरकारी विभागों निगमों और संस्थाओं में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में यह लागू होगा और यह निर्णय न्यायालय में नही टिक पायेगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक बताकर कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति का यह हिस्सा है।नैनीताल। भवाली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत,भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने फुल माला पहनाकर किया स्वागत

जो राष्ट्र की एकता को कमजोर करता है। कहा कि धर्म मे आधार पर आरक्षण कैसे दिया जा सकता है। संविधान में धर्म के आधार पर नही सामाजिक शैक्षणिक और पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। अनुच्छेद 15, 16 का उलंघन सरकार कर रही है।

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। यह फैसले देश के लिए खतरनाक है और समाज मे विभाजन करते हैं कहा भाजपा इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान जुगल मठपाल ,मुकेश गुर्रानी , पवन भकुनी , संजय वर्मा , राजेंद्र कपिल , अम्बा दत्त आर्य , हेम आर्य , राजेंद्र लाल सह , कंचन साह , प्रगति जैन , गणेश पंत , कैलाश अधिकारी , कैलाश सुयाल , दिनेश सुयाल , मोहन सुयाल , चंदन चौहान , भगवती सुयाल , दीपा कनवाल आदि रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.