नैनीताल में क्रिसमस और नए साल को लेकर होटल कारोबारियो ने पर्यटको के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। क्रिसमस और नए साल को लेकर हिल स्टेशन में होटल कारोबारियों ने पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं. नैनीताल में शेरवानी होटल समेत अन्य होटलों ने क्रिसमस को लेकर स्पेशल केक बनाने शुरू कर दिए हैं।

ये सारी तैयारी क्रिसमस के मौके पर पर्यटकों को विशेष केक खिलाने के लिए की जा रही है।
शेरवानी होटल के जीएम ने बताया कि क्रिसमस से 45 दिन पहले केक सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. जिससे क्रिसमस के लिए विशेष प्लम केक बनाया जाता है।

क्रिसमस के लिए विशेष रूप से बनने वाले केक में काजू, अखरोट, किशमिश, सूखे मेवे और 12 तरह की वाइन और रम मिलाई जाती है. जिससे पर्यटकों के लिए विशेष प्लम केक तैयार होता है।

उन्होंने बताया इस बार देसी-विदेशी मेहमानों के लिए होटल में सेलिब्रिटी के साथ गाला डिनर व कुमाउँनी व्यंजनों की व्यवस्था के साथ डीजे की धुन पर थिरकने का भी इंतजाम होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में खरीदी जाएंगी आपदा किट, जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए तेज होगी जांच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.