नैनीताल में नवनियुक्त कोतवाल उमेश मलिक ने मल्लीताल कोतवाली का कार्यभार ग्रहण किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नवनियुक्त कोतवाल उमेश मलिक ने नैनीताल कोतवाली में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में अपराध नियंत्रण एवं पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में ट्रैफिक की सही प्लानिंग पर भी फोकस रहेगा।

नैनीताल : नवनियुक्त कोतवाल उमेश मलिक ने मल्लीताल कोतवाली का ग्रहण किया कार्यभार

नगर कोतवाल उमेश मलिक ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही शीतकाल में चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुनसान जगहों में पुलिस गश्त बड़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा नगर में नगर वासियों के सामंजस्य स्थापित कर नगर में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ताकि आमजन को नगर में अवैध गतिविधियों से छुटकारा मिल सके।

आमजन की शिकायतों और उसके निकारण पर भी विशेष फोकस रहेगा। ताकि लोगों को सही समय पर सही न्याय मिल सके।

उमेश बताया कि जाम को नियंत्रण किया जाएगा इसके अलावा मुख्य फोकस नशे पर रहेगा। नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी सुनसान जगह पर गस्त बढ़ाई जाएगी पर्यटन कारोबार को बेहतर बनाया जाएगा।

बाहरी क्षेत्र से शहर में पहुंच रहे लोगों के नशे पर लगाम लगाने को लेकर टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा।

नशे के प्रति लोगों को जागरूक कर चोरियों पर लगाम लगाया जाएगा। इस दौरान दीपक सिंह कार्की, बी एस मेहता, शहीद अली, अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार: कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की मौत, मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.