रेड अलर्ट के चलते मंगलवार 3 सितम्बर 2025 को भी नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित

नैनीताल। लगातार हो भारी बारिश एवं दिनांक 3 सितम्बर 2025 को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व मौसम पूर्वांनुमान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, अंधड़ एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 3 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

   जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

   जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण ऐजेसियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट मोड में रहें।

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवागमन को सुचारु रखें।नैनीताल : भारी बारिश और रेड अलर्ट के चलते  3 सितंबर को भी जिले के स्कूलों में छुट्टी का आदेश

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.