ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

हल्द्वानी/कालाढूंगी। आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी पर लगाम कसते हुए नैनीताल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 

कालाढूंगी क्षेत्र में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 29 मार्च 2026 को खेल मैदान के पास अफाक अहमद को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,150 रुपये नगद, सट्टा पर्ची, पेन और गत्ता बरामद किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसी क्रम में हल्द्वानी में भी पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोला गेट से राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रवि नामक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 1,270 रुपये नगद, सट्टा पर्चियां, डायरी और पेन बरामद हुए।

इस मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 106/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल के दौरान अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.