ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में रोटरी क्लब ने महिला दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर की 8 महिलाओ को किया सम्मानित।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब में नगर की 8 महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

जिसमे नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 महिलाओ को विशेष सम्मान दिया गया।

बता दे कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मल्लीताल स्थित स्थानीय बोट हाउस क्लब में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रोटरी क्लब द्वारा दोपहर 3 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मीनाक्षी शर्मा,मधु जोशी वार्ड आया,एसआई प्रियंका मौर्य,एसआई अंजुला जॉन,पर्यावरण मित्र कमला देवी,शोभा चौहान,सबीना उस्मान,रीता जोशी को यह विशेष सम्मान दिया गया।

रोटरी क्लब के विक्रम सुयाल ने बताया कि महिलाए आज के समय में पुरुषो से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में महिलाओं को सम्मान की जरूरत है।

जिसके उत्साहवर्धन के लिये रोटरी क्लब द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

शनिवार को महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।जिससे महिलाओ में जोश देखने को मिला।

इस दौरान रोटरी क्लब के नरिंदर लाम्बा, जितेंद्र शाह, विक्रम स्याल, जे.के. शर्मा, विजय कृष्णा, शिवांगी शाह, डॉ. मृदुला कृष्णा, चेतन आहूजा, कैप्टन चंद्रविजय नेगी, सव्वी नेगी, बाबिता जैन उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चोरी कांड में रुद्रपुर के चार आबकारी कर्मचारी गिरफ्तार, बरामद जेवरात-नकदी खुर्द-बुर्द करने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.