ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

मेट्रोपोल पार्किंग अब ठेके से होगी संचालित पालिका ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

रिपोटर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर पालिका की ओर से संचालित की जा रही मेट्रोपोल पार्किंग का संचालन अब ठेके में होगा। जिसको लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पार्किंग के एक वर्ष के ठेके के लिए 40 लाख न्यूनतम धनराशि तय की गई है।मार्च में टेंडर खोले जायेंगे।

शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में जिला प्रशासन के सहयोग से अस्थाई पार्किंग का निर्माण किया गया था। बीते वर्षों से नगर पालिका ही पार्किंग का संचालन करती है।

जिससे होने वाली आमदनी का 40 प्रतिशत पालिका, जबकि 60 प्रतिशत जिला प्रशासन को प्राप्त होता है। पार्किंग संचालन के लिए पालिका ने स्वयं के कर्मचारी तैनात किये गए है।

मगर अगले वित्तीय वर्ष से पालिका ने पार्किंग को ठेके में संचालित करने की योजना बनाई है। जिसके लिए कार्यालयी स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ईओ राहुल आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद पार्किंग को ठेके में देने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए है।

बीते दो वर्षों में पार्किंग से होने वाली औसत आय को आधार मानते हुए 40 लाख रुपये न्यूनतम शुल्क रखा गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

You missed

error: Content is protected !!