ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियोपिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर
खबर शेयर करे -

सरकारी वादाखिलाफी के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ की रैली, दिया धरना

देहरादून। सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 8 अक्तूबर को देहरादून में होने जा रही राजकीय शिक्षक संघ की रैली के लिए शिक्षकों के जत्थे प्रस्थान करने लगे हैं उपरोक्त जानकारी शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने दी।

मठपाल के अनुसार शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत जी के साथ संगठन की कई दौर की वार्ताओं के पश्चात अनेक मुद्दों पर लिखित सहमति बनी परंतु जब उन मुद्दों पर आदेश निकालने की बारी आई तो विभागीय अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं जिसके चलते संगठन को आंदोलनात्मक कदम लेनी पड़ा।

उन्होंने कहा रैली में सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी करो, 5400 ग्रेड पे को राजपत्रित घोषित करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, स्थानांतरण की म्युचल और अंतर मंडलीय सूची जारी करो जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

रैली परेड ग्राउंड से शुरू होकर देहरादून के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। भिकियासैंण से ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडेबालादत्त शर्मा गीता तड़ागी, हेमलता अनुज बंसल, राजेंद्र मनराल, प्रकाश चन्द्र रवाना हो चुके हैं जबकि रामनगर से ब्लाक अध्यक्ष संजीव शर्मा व मंत्री अनिल कड़ाकोटि के नेतृत्व में शिक्षक प्रस्थान करेंगे।

कुमाऊं के सभी जिलों से सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक अपनी जनपदीय कार्यकारिणी के दिशानिर्देशन में रैली में भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें :  घायल स्पॉटेड आउल को मिला नया जीवन, भीमताल से रेस्क्यू कर भेजा गया रानीबाग सेंटर

You missed

error: Content is protected !!