ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड का परचम,श्रीलंका में चमका हल्द्वानी का सितारा, नमन मेहरा ने जीते दो गोल्ड 

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी नमन मेहरा को सम्मानित किया गया। संगठन के कार्यालय में आयोजित समारोह में नमन मेहरा को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

नमन मेहरा, जो पूर्व सैनिक खुशाल सिंह मेहरा के पुत्र हैं, ने डिगाना में 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित थर्ड साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि संगठन हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देता रहेगा।

सम्मान समारोह के माध्यम से न केवल नमन मेहरा का उत्साहवर्धन किया गया, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से हुआ पूजन, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शस्त्रों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारु संचालन की कामना की

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.