ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन रैली का किया आयोजन, विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पंत पार्क से रैली निकाली।

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रगती जैन ने कहा आज जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाते हुए राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के मकसद से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाया गया है।

उन्होंने कहा महिलाओं की आबादी 48 फीसदी से ज्यादा है. लेकिन राजनीति में संसद और विधानसभाओं में इनकी हिस्सेदारी नाममात्र की थी। जिसे प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाने का काम किया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मिली बड़ी सफलता को धन्यवाद देने के लिए नैनीताल नगर में विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में एनजीओ , स्वयं सहायता समूहों, आंगन वाड़ी बहनों , आशा बहनों और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्य कर रही बहनों , विद्यार्थी बहनो , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े भाई बहन , दुर्गा वाहिनी की बहने , कीर्तन मंडली की बहने , मंडल के पदाधिकारी गण बधुओं ने मल्लीताल पंत पार्क से लेकर नैनीताल क्लब तक पथ संचलन यात्रा निकाली।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रगति जैन, नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, ज़िला मंत्री दीपिका बिनवाल, कविता रावत राणा,सोनी साह,आरती बिष्ट, टुसी साह, ज्योति भट्ट,कंचन जोशी,सुमन, रमा पाठक,शाकाबंरी,हंशी रावत, ऊशा भट्ट, अनिता आर्य, लीला देवी,जीवंती भट्ट नितिन कार्की, मनोज साह जगती, विश्वकेतु आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.