ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी।  नैनीताल जनपद के कई क्षेत्रों के जंगल में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है.एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर भीमताल क्षेत्र के एयर फोर्स बेस कैंप के पास लगी आग पर नियंत्रण पा लिया है।

लेकिन अभी भी कई जगहों पर आग धधक रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंच आग पर नियंत्रण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं,यहां तक की वन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

ऐसे में अब पहाड़ों पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की मदद ली है। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की एक टुकड़ी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों को भवाली के महेश खान और मनोरा रेंज में लगाया गया है जो आग के दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गदरपुर से एनडीआरएफ की एक टुकड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची है उन्होंने बताया कि किन-किन जगहों पर आग लगी है।

इसका उन लोगों ने सर्वे भी कर लिया है और जहां कहीं भी आग लगी हुई है उनको बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ की और जवानों को लगाया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस की मानवीय पहल, 86 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.