ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में उपनल व टीडीएस के माध्यम से लगे 50 संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त हो गई हैं।

ये संविदा कर्मी तकनीशियन संवर्ग के अंतर्गत रेडियोग्राफिक, रेडियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, आडियोमेट्री टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट आदि पदों पर कार्यरत थे।

इन पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय जल्द ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगा।

दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि टेक्नीशियन संवर्ग के उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होनी है।

इसलिए संविदा व आउटसोर्स पर तैनात कार्मिकों की सेवाएं उनके नियुक्ति पत्र में वर्णित सेवा अनुबंध शर्तों के अनुसार नियमित नियुक्ति होने पर स्वत: समाप्त हो जाएंगी। इस संदर्भ में उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक व विभागाध्यक्ष को भी आदेश जारी किए हैं।

प्राचार्य का कहना है कि उक्त कार्मिकों को तकनीशियन के रिक्त पदों के सापेक्ष रखा गया था, पर अब इन पदों पर स्थायी नियुक्ति हो गई है। ऐसे में उनकी सेवाएं बहाल रखना मुमकिन नहीं है। उधर, उपनल संयुक्त मोर्चा ने संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त किए जाने पर आक्रोश जताया है।

संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि मोर्चा इस आदेश का विरोध करता है। यदि आदेश निरस्त नहीं किया जाता है तो मेडिकल कालेज के प्राचार्य का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल

You missed

error: Content is protected !!